दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में प्रधान संजीव देशवाल के आवास पर केनरा बैंक शाखा पुसार के तत्वावधान में बैंक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया। शिविर में शाखा प्रबंधक ने किसान कार्ड, अटल पेंशन योजना संबंधी जानकारी दी। फील्ड आफिसर ने ऋण संबंधी योजना के बारे में बताया। ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी के जितेंद्र ने स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताया। इसमें प्रधान संजीव देशवाल, जयप्रकाश, नरेंद्र, प्रमोद, जितेंद्र, उपेंद्र, संतकुमार, ओमे, हरपाल, राजपाल, यशपाल, पिंटू आदि मौजूद रहे।