बड़ौत (बागपत)।
गांधी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में बड़ौत केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में मरीजों को टीबी से मुक्ति दिलाने पर रणनीति बनाई।
अध्यक्षता करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि प्रधानमंत्री का टीबी से मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य है। बागपत जिले में ऐसा नहीं होगा कि किसी भी टीबी के मरीज को पैसे की कमी से दवा न मिले। उस गरीब मरीज की हर तरह से मदद की जाएगी और उसे टीबी के रोग से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागपत जनपद में टीम घर-घर जाकर टीबी के मरीजों का पता करेगी और जांच कराके उसका निदान कराएगी। ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी केमिस्टों को बताया कि टीबी के मरीजों की सूचना बागपत सीएमओ कार्यालय में दे। बैठक का संचालन बड़ौत केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पंवार ने किया। इसमें मनीष जैन, राजपाल, मनीष तोमर, सदाकत मिर्जा, इंतजार, अनुराग मोहन, विनोद, राहुल जैन आदि रहे।