फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस ऑलम्पियाड के विजेता सम्मानित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह मेें साइंस ऑलम्पियाड के विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
आयोजित समारोह का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ैर हिमांशु जैन ने दीप जलाकर किया। इसमें चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि बच्चों हर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, उनके अंदर नई-नई चीजें सीखने की इच्छा पैदा होती है। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि स्कूल में 23 नवंबर 2017 में साइंस ऑलम्पियाड प्रतियोगिता हुई। इसमेें स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा सिया तोमर और कक्षा सात के भव्य जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। विजेताओं को चेयरमैन ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें स्पर्श वर्मा, रजिया कौशर, ओपी शर्मा, मोनिका, उमेश, आनंद, गीतू, मीनाक्षी, अंकुर शर्मा, विक्की, राबिन, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें