बागपत। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने 272 मरीजों की जांच की। बुधवार को अनारो देवी चैरिटेबल अस्पताल ने कैंप लगाया। इसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 56 मरीजों का चयन किया। इसमें डॉ. मानसी, डॉ. अबरार, डॉ. कीर्ति, अशोक जैन, अनिल, रोहताश गुप्ता, प्रेम चंद गुप्ता, जगमोहन गुप्ता आदि रहे।