बागपत। एनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चैलेंजर क्रिकेट लीग का मैच हुआ। इसमें एनएस एकेडमी ने बनारस की टीम को हराया। कोच भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बनारस की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर निर्धारित 40 ओवर में 135 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक सूरज ने 31 रन बनाए। शानदार बॉलिंग करते हुए सागर ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं गोपाल और सादमान ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में एनएस की टीम ने 136 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें प्रशांत कुमार ने 29 और सादमान ने 22 सर्वाधिक रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।