छपरौली/रमाला (बागपत)। गॉडविल डिग्री कॉलेज, किरठल में नव वर्ष के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विनोद कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को सात टीमों में विभाजित किया और रंगोली के लिए स्थान आवंटित किया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों ने निश्चित समय में अपना कार्य पूर्ण किया। निर्णायक कमेटी ने सबसे अच्छी रंगोली का चयन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएलएड की छात्रा गरिमा, आकांक्षी, प्रियंका और नीशू की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बीए की छात्रा रिता, मानसी और निशा की टीम ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर बीए की छात्रा सृष्टि, हिमानी, काजल और आरती की टीम रही। प्राचार्य ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें प्रवक्ता संजीव चौहान, राजीव कुमार, भगत सिंह राठी, ब्रहम प्रकाश, जवाहर सिंह, वर्षा, पायल, मोंटी आदि रहे।