बागपत। जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव यशवीर सिंह ने बताया मेरठ में हुए मंडलीय बाक्सिंग के ट्रायल में धांधली की गई है। गलत तरीके से एक कॉलेज की जूनियर बालिका वर्ग की मुक्केबाजों का चयन किया। उन्होंने कहा चयन के दौरान सीनियर वर्ग में गड़बड़ी हुई है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और महासचिव से की । न्याय नहीं मिला तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने बताया जिन जूनियर बालिका वर्ग की बॉक्सरों का चयन किया, उनका जिला स्तर पर ट्रायल नहीं किया। मंडल स्तर भी ट्रायल में भाग नहीं किया, इसके बाद भी राज्य स्तरीय की प्रतियोगिता के चयन कर दिया । इसमें रिश्वत का खेल खेला गया है। उन्होंने कहा जल्द न्याय नहीं मिला तो वह न्यायालय में अपील करेंगे।