बड़ौत (बागपत)। नगर की बिजरौल रोड पर मंगलवार को युवाओं ने महापुरुष सरदार ऊधम सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई और उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र नेता प्रियव्रत राणा और रालोद नेता मोहित तोमर मुखिया ने किया। उन्होंने कहा देश और समाज की उन्नति में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए आज युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की जरूरत है। उन्होंने बताया सरदार ऊधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को सुनाम पंजाब में हुआ । वे कई संगठनों में शामिल होने के साथ एक राष्ट्रवादी भारतीय क्रांतिकारी थे। मोहित मुखिया ने बताया देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने जलिया वाला बाग हत्याकांड का बदला भी लिया । उन्होंने युवाओं को ऊधम सिंह के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। इसमें अंकुर, मनु तोमर, राहुल प्रधान, उदति चौधरी, बसंत, यशवंत आदि रहे।