फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला में सीएम से मिलेंगे बामनौली के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली में चकबंदी से पीड़ित किसानों की बैठक हुई। तय किया 23 दिसंबर को रमाला में मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा गांव में हुई चकबंदी ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। किसान अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। चकबंदी अधिकारी किसानों से धन उगाही कर रहे हैं। शासन-प्रशासन के लोग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। चकबंदी से आहत होकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा चकबंदी प्रक्रिया में बड़ा गोलमाल किया गया है। अधिकारियों ने रुपये लेकर प्रभावशाली लोगों के तो चक सही काट दिए, लेकिन अन्य किसानों को दर-दर की ठोकरे खाने के जिए मजबूर कर दिया। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर 23 दिसंबर को रमाला में मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। मास्टर महेंद्र सिंह, मास्टर विजयपाल सिंह, महीपाल सिंह प्रधान, मोहनपाल सिंह, सतपाल सिंह, ज्ञानेंद्र, राजेंद्र सिंह, रामकुमार, ऋषिपाल, रतना कश्यप, उदयवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें