फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर में नहीं बंट रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरा सिल्वरनगर में नहीं बंट रहा राशन
विज्ञापन


बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव में राशन की दुकानों के निलंबन के चलते खाद्य आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों में रोष है। पात्रों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। गांव में राशन की चार दुकानें आपसी विवाद के चलते निलंबित चल रही है। ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए फतेहपुर पुट्ठी और ग्वाली खेड़ा में राशन की व्यवस्था की हुई है। ग्रामीणों की शुक्रवार को बैठक हुई। आरोप लगाया कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक राशन का वितरण नहीं किया गया है। पात्र लोगों के राशन कार्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कार्ड नहीं बनाए गए है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान नवाब अली, वकील, संजय, सतेंद्र राणा, मीर हसन, शौकत, इलियास, राजकुमार, देवेंद्र, हरेंद्र, राकेशचंद, जितेंद्र, अशोक, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें