फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची कूद में पंकज प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंची कूद में पंकज प्रथम
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य समर सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने कहा खेलों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उनकी बुद्धि का विकास करता है और यह स्वस्थ रहने का भी बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल भावना से ही प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। कॉलेज के पीटीआई आचार्य धर्मवीर आर्य ने बताया प्रतियोगिता चार दिन तक चलेगी। इसमें कबड्डी, दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबाल, रस्सी कूद आदि खेल होंगे। पहले दिन कबड्डी मुकाबले में कक्षा 9बी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में पंकज प्रथम और लंबी कूद में अमीर प्रथम रहा। इसके आयोजन में मास्टर कुलदीप, विनोद, मनोज, शक्ति सिंह, विकास, राजेश, प्रेम, जीत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें