संगठन को मजबूत बनाने पर किया मंथन
बड़ौत (बागपत)।
गांधी रोड स्थित भारत स्वाभिमान न्यास कार्यालय पर रविवार को आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी डॉ. सुनीता जैन ने और संचालन डॉ. मीना मित्तल ने किया। जिला प्रभारी डॉ. सुनीता जैन ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों, विकार, द्वेष एवं बीमारियां को समाप्त को दूर करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। यदि सिर्फ योग से संभव है। क्योंकि जो व्यक्ति योग से दूर रहते है वे आलसी होते हैं, समाज में बुराईयां फैलाने का काम भी इसी प्रकार के लोग करते हैं। आज जरूरत है कि हम अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। योग करने से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं बीमारियां दूर रहती है। आयु कम लगती है। आलस्य दूर रहता है। इस अवसर पर उन्होंने सैकड़ों प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए और योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन गिरी, बबीता उज्जवल, सविता, बरखा, सच्चू, राकेश आर्य, अमरेश, सतेंद्र, हरवीर सिंह, जगवीर, राजीव, मनोज, आदित्य, अनुज धामा, शुभम का योगदान रहा।