बागपत। नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी वकील अहमद ने ठाकुरद्वारा आदर्श कॉलोनी, सिसाना रोड, न्यू कालोनी, अर्जुन पुरम, गायत्री पुरम में कार्यकर्ताओं के साथ दौरा कर जनता से वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही विकास करा सकती है। उनकी पत्नी सीमा अहमद ने महिलाओं के साथ मुगलपुरा, नई बस्ती, नाला पार, खटीकान, माता कालोनी, राशिद कालोनी, कुरैशियान, मिर्धानपुरा में वोट मांगे। कांग्रेस प्रभारी अनिलदेव त्यागी ने बताया कि 25 नवंबर को रोड शो ओर 27 में स्टार प्रचार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राजबब्बर, अभिनेत्री नगमा और विधायक मोना तिवारी को बुलाया जाएगा। अब्बासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हाशिम अहमद अब्बासी ने भी जनसंपर्क किया। रोजूद्दीन, हाजी अब्दुल सलाम, शाहिद अब्बासी एडवोकेट, जाकिर, तर्जुमान, हाजी रशीद, सलीमूद्दीन मौजूद रहे।