बिनौली (बागपत)। बाल विकास परियोजना कार्यालय बिनौली पर बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने प्रदर्शन किया और मांगों को लेकर धरना भी दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बिनौली ब्लाक अध्यक्ष मनीषा त्यागी ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि जल्दी मांगे पूरी नही होंगी तो अनशन भी शुरू होगा। इस दौरान यशबीरी, शकुंतला, अलका, बबली, वीरबाला, रेखा, गीता, सुषमा, अनीता, दयावती, मीना, पूनम, बीना, विमलेश मंजू आदि रही।