फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला की टीम ने जीता उदघाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में बुधवार को दांगी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच रमाला की टीम ने जीता।
विज्ञापन

उद्घाटन जाट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव आर्य और अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. संजीव आर्य ने कहा खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। खेलों में रोजगार के असीम अवसर है। प्रतियोगिता में पहले दिन 17 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उप्र के अलावा हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तराखंड से टीमें आई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रमाला और टीकरी की टीमों के बीच हुआ। यह मुकाबला रमाला की टीम ने जीता। प्रतियोगिता का संचालन वीरेंद्र दरोगा, डॉ. सोमपाल, मास्टर दयानंद, मास्टर कालू राम ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रमोद कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, अरुण कुमार, अंकित कुमार आदि का सहयोग रहा। रेफरी की भूमिका अनिल कुमार, रमेश कुमार और मुकेश कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें