फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के लिए तहसील पहुंची विधवा महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली गांव की बेवा महिला अपने परिवार के साथ तहसील पहुंची और एसडीएम को ज्ञापन देकर मकान बनवाने की मांग की। श्यामो पत्नी स्वर्गीय मांगे राम बड़ौली गांव की रहने वाली है। पिछले दिनों बरसात में उसका मकान गिर गया । उसके एक बेटी और एक बेटा है। रहने के लिए मकान नहीं है। वह छप्पर डालकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। कई बार उसने मकान के लिए प्रशासन को गुहार लगाई, लेकिन मकान नहीं मिला। सोमवार को वह अपने कुटंबी लोगों के साथ तहसील पहुंची और एसडीएम को ज्ञापन देकर मकान दिलवाने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस मामले में पात्रता मिलने पर मकान दिलाने का प्रयास करेंगे। इसमें श्यामो देवी, बबली, प्रवीण, अंकुर, हरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें