बागपत। चार गांव के प्रधानों ने जेई पर विकास कार्य में सहयोग नहीं करने और 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाकर सीडीओ और डीएम से शिकायत की है।
सोमवार को विनयपुर, डगरपुर, भैड़ापुर और रटौल गांव के प्रधान कलक्ट्रेट में डीएम भवानी सिंह खंगारौत से मिले। उन्होंने कहा जेई के कारण गांव में विकास नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जेई कार्य योजना पास करने के बदले 20 प्रतिशत कमीशन की मांग करते हैं। किसी भी कार्य को पास नहीं किया जा रहा है। इससे चारों गांवों का विकास ठप हैं। रास्ते जर्जर है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण उनसे शिकायत करते हैं और आए मार्गों को बनवाने की मांग करते रहते हैं। उन्होंने डीएम से जेई के खिलाफ कार्रवाई और स्थानांतरण कराने की मांग की। इसके बाद प्रधान सीडीओ चांदनी सिंह से मिले। डीएम और सीडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें प्रधान ललित, पूनम, नसरीन जाकिर, सत्यवीर बंसल आदि रहे।