बागपत। तबादले के लिए 299 शिक्षकों ने आवेदन किया। खंड शिक्षा अधिकारियों ने सूची तैयार की। बीएसए ने सूची को शासन की वेबसाइट पर अप लोड किया।
परिषदीय विद्यालय में तबादले के लिए चल रही खींचतान बृहस्पतिवार को पूरी हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने आवेदनों की सूची बनाने की जिम्मेदारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी। कनिष्ठ सहायक सतवीर ने बताया 299 शिक्षकों की सूची बनाई। विभाग की साइट पर बीएसए के अनुमोदन के बाद अप लोड कर दी। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बताया अध्यापकों के स्थानांतरण के सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने ब्लॉकवार सूची तैयार कर बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव को भेज दी। दिल्ली से आने वाले शिक्षकों ने खेकड़ा के आसपास और हाईवे से सटे विद्यालयों को आवेदन में भरा है। छपरौली ब्लॉक के लिए सबसे कम ने विद्यालयों का चयन किया है। अध्यापकों का पहले नंबर पर खेकड़ा ब्लॉक, दूसरे पर बागपत, तीसरे पर पिलाना, चौथे पर बड़ौत, पांचवें पर बिनौली और छठे नंबर पर छपरौली ब्लॉक के विद्यालयों को पसंद किया है।