फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं को वितरित की यूनिफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय, गढ़ी कांगरान में निशुल्क यूनिफार्म वितरण किया। इसमें 65 छात्र-छात्राओं को ड्रेस बांटी गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म बांटी। इससे पूर्व उन्होंने यूनिफार्म के कपड़े एवं सिलाई की गुणवत्ता देखी। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय प्रांगण एवं कक्षों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर की भी परख की। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर बीएसए योगराज सिंह ने अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापक मोनिका चौधरी, योगेंद्र मलिक, विकास कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली विनोद कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान हवन पाल, मास्टर सुखवीर राणा, चरण सिंह राणा, धर्मपाल सिंह, ओमपाल सिंह, विशेष कुमार, हरेंद्र कुमार, गरिमा राणा, पम्मी चौधरी, माधवी, पिंकी, उदयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें