बीएससी द्वितीय की आरती प्रथम
बिनौली (बागपत)। मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज, ग्वाली खेड़ी में बुधवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया । इसका शुभारंभ प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने किया। गोष्ठी मेें छात्र-छात्राओं ने आधुनिक भारत और विज्ञान की आवश्यकता पर अपने विचार रखें। कॉलेज प्रबंधक ने कहा इस तरह की गोष्ठियों से छात्राओं मेें आगे बढ़ने की इच्छा जाग्रत होती है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने बच्चों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया। निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव, डॉ. रवि कुमार, डॉ. साबरा ने एकमत निर्णय लेकर बीएससी द्वितीय की आरती प्रथम, बीएससी प्रथम की सपना द्वितीय और बीएससी द्वितीय की उस्बा को तृतीय स्थान दिया। इसके अलावा कौशिकी, अंशु, साक्षी, आंचल, छवि, अपूर्वा, हिमांशी, मनीषा, रूबीना, अदिति, कल्पना आदि ने विचार रखें। इसमें गीता, डॉ. अनु कौशिक, डॉ. प्रवेश, डॉ. सरिता, रूपा, सोनिया वर्मा, राधा, रवि पंवार, मुकेश वर्मा आदि रहे।