फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागेश्वर मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट / दाहा (बागपत)। नागेश्वर मंदिर, बामनौली में नाग पंचमी पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी।
विज्ञापन

मेले में क्षेत्र के आदमपुर, इदरीशपुर, पुसार, बामनौली, दोघट, कान्हड़, पलड़ी, बेगमाबाद गढ़ी, बिजरौल, सिरसली, रंछाड़, जौहड़ी, रहतना, मांगरौली आदि गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मन्नते मांगी। मेला परिसर में भीड़ के चलते दोघट पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस कर्मी मेला गेट से लेकर मंदिर परिसर तक तैनात रहे। मंदिर की पुजारिन उर्मिला ने बताया मेले में गत वर्षों के मुकाबले अधिक भीड़ रही है। मंदिर परिसर से सड़क तक दुकानें सजी रही। मेला में जगह-जगह प्रसाद तैयार कर बांटा गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामधन सिंह, प्रधान विरेश तोमर, अरविंद, बिल्लू जैन, सुरेंद्र कश्यप, प्रेम कश्यप, सुभाष तोमर, महक सिंह, प्रेम मोती, प्रवेंद्र, महेश पाल, सुखबीर, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें