योग का महत्व बताया
बागपत। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से ट्यौढ़ी में चलाए पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी सरिता चौधरी ने साधकों को योग की क्रियाएं कराई। नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। योग प्रचार विनेश कुमार, संजीव, मोहन, डॉ. सतीश, सुरेंद्र, राजेंद्र शर्मा, रामदत्त शर्मा, श्यामलाल शर्मा, डॉ. प्रवीण, सोमदत्त, लोकेश, ओमप्रकाश, कश्मीरी, ऋतु शर्मा, दीपा, शांति देवी, संध्या मौजूद रही।