बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज मंदिर में आयोजित यज्ञ में आर्य जनों ने भाग लिया। यज्ञ के ब्रह्मा अंगिरस मुनि रहे। हरवीर सिंह चौधरी यज्ञमान रहे। यज्ञ में प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा वैदिक शिक्षा के अभाव में समाज की भुचिता नष्ट हो रही है। उन्होंने कहा उत्तम कुल के युवक और युवती का आपस में विवाह होना चाहिए। सभी जीवों की संतानों उनसे अत्यधिक मिलती-जुलती हुई होती है। एक जाति का जीव उसी जाति के जीव ही पैदा करता है। मनुष्य का बच्चा मनुष्य बनता है। परिवार एवं समाज को समृद्ध बनाने के लिए नव युवकों को वैदिक शिक्षा का ज्ञान कराया जाना अति आवश्यक है। यज्ञ में डॉ. ओमवीर सिंह, जसवीर सिंह मलिक, ब्रजभान, रामबली राणा, कौशल्या, ओमपाल राठी, मोहन पाल, राजपाल आर्य, गुलाबचंद, सुखपाल सिंह, अर्पित, राधेश्याम आदि रहे।