बड़ौत (बागपत)। नगर में गांधी रोड स्थित श्री दुर्गा दंत चिकित्सा एवं शोध केंद्र पर रविवार को आयोजित शिविर में 250 लोगों के दांतों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ सर्जन व बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल के चेयरमैन डा. मनीष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दंत परीक्षण डा. विकाश वशिष्ठ, डा. ऋचा वशिष्ठ, डा वैभव मिश्रा व डा. शोभना ने जांच की। डा. मनीष तोमर ने कहा कि शिविर के माध्यम से समाज को जागरूक करने का बेहतर अवसर है। डा. ऋचा वशिष्ठ, डा. वैभव मिश्रा ने कहा कि फास्ट फूड के अत्यधिक प्रचलन से बच्चों में टेढे़ मेढ़े दांतों की समस्या आ रही है। इस अवसर पर डा. पुष्पेंद्र तोमर, डा. एसके मिश्रा, डा. आरपी कटियार, डा. एसपी वशिष्ठ, डा. प्रभात, डा. गौरव, पीयूष शर्मा शामिल रहे।