उन्नति अभियान में अंग्रेजी सीखेंगे स्कूल के छात्र
बागपत। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा योजना के अंतर्गत उन्नति कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिले के तीन राजकीय हाईस्कूल के छात्रों को अंग्रेजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजकीय हाईस्कूल बागपत, बड़ौत और तुगाना का चयन उन्नति कार्यक्रम के तहत हुआ। कक्षा 9वीं के छात्रों को कार्यक्रम के तहत इंग्लिश में दक्ष किया जाएगा। शासन ने इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए प्रदेश में 400 विद्यालयों का चयन हुआ है, इसमें तीन विद्यालय बागपत जिले के है। कार्यक्रम को सही प्रकार से संचालित करने के लिए प्रधानाचार्य का एक दिवसीय अभि मुखीकरण कार्यक्रम होगा। दो एजूकेशन संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। अपर राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान ने इसके लिए सभी डीआईओएस जिला परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कर दिया है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानाचार्यों को भी जानकारी दे दी। उन्नति कार्यक्रम अच्छा है, जिससे छात्रों की इंग्लिश में सुधार होगा।