फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरणोपरांत दो लोगों की आंखो को रोशनी दे गई शकुंतला जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरणोपरांत दो लोगों को रोशनी दे गई शकुंतला जैन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नगर की शकुंतला देवी जैन ने मरणोपरांत अपनी दोनों आंखों का दान किया। जो दो लोगों की आंखों की रोशनी प्रदान करेगी। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष आलोक जैन की माता शकुंतला देवी जैन पत्नी स्वर्गीय प्रेमचंद जैन का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने भारत विकास परिषद की ओर से चलाये जा रहें नेत्रदान जागरूकता अभियान से प्रेरणा लेकर नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भरा था। उनके निधन के बाद उनके बेटे आलोक जैन, पौत्र शुभम, आयुष, सम्यक ने उनकी इच्छा की पूर्ति करते हुए भारत विकास परिषद के सहयोग से सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ से आये डॉक्टर आकृति हसीजा और डॉ. अक्षयदीप ने उनकी आंखों से कोर्निया निकालकर सुरक्षित किया। इस अवसर पर आलोक जैन, अनुराग जैन, संजय जैन, अतुल जैन, योगेश, संदीप, विशाल जेन, प्रवीण जैन, पारुल जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें