खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद निवासी सन्नी पुत्र सत्यवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताया। कहा कि तुम्हारा एटीएम ब्लाक हो गया है। उसे बातों में उलझाकर फोन पर आए ओटीपी की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके फोन पर खाते से 60 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। रुपये निकलने के बाद वह आनन फानन में बैंक शाखा पहुंचा और बैंक कर्मियों को रुपये निकलने की जानकारी दी। बैंक कर्मियों ने उसे आनलाइन ट्रांजक्शन होने के बारे में बताया। पीड़ित ने खेकड़ा कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि ठग का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।