फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नौकरी लगवाने के नाम पर 6.26 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर फैजपुर निनाना गांव के एक युवक ने खुद को इंटेलीजेंस ब्यूरो का अधिकारी बताकर ख्वाजा नंगला के युवक से 6.26 लाख रुपये की ठगी कर ली। जिसमें कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ख्वाजा नंगला गांव के रहने वाले भगत सिंह ने बताया कि फैजपुर निनाना गांव के प्रशासन ने खुद को इंटेलीजेंस ब्यूरो का अधिकारी बताकर उसकी पत्नी प्रीति की दिल्ली में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। जिसके बदले सात लाख रुपये की मांग की गई। नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 6.26 लाख रुपये ले लिये गए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई गई।
जिसमें रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रशांत के खिलाफ धोखाधड़ी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें