बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर अब हरियाली लहराएगी। 55 पौधे रोपे जाएंगे।इसकी तैयारियां वन विभाग ने शुरू कर दी है। बता दें कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण के समय दोनों ओर से काफी पेड़ काट दिए गए थे। हालांकि बाद में वन विभाग द्वारा पौधरोपण करा दिया गया था। अब फिर से इस मार्ग पर दोनों ओर पिलखन के 55 पौधे रोपने की तैयारियां शुरू की गई है। रविवार को वन कर्मियों ने ट्री-गार्ड लगाने के लिए नाप तौल की। वन दरोगा रविकांत चौधरी ने बताया कि जल्द ही इस मार्ग के दोनों ओर 55 पिलखन के पौधे लगाए जाएंगे।