फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों से टूटा पड़ा है तार, गांव में बिजली आपूर्ति हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। सरोरा गांव के वन क्षेत्र में गैडबरा से जा रही बिजली की लाइन का तार कई दिन से टूटा पड़ा है। इस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गैड़बरा बिजलीघर से सरोरा गांव में बिजली सप्लाई होती है। गांव में कई दिन से बिजली का तार टूटा पड़ा है। इस कारण गांव में बिजली आपूर्ति सहीं प्रकार से नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी है, लेकिन तार को जोड़ने कोई भी कर्मचारी नहीं आया है। इससे ग्रामीणों में विद्युत निगम के प्रति रोष बढ़ रहा है। ग्रामीण राजपाल, सुधीर, सतपाल, राजाराम, प्रताप सिंह, मानसिंह, जगवीर सिंह, टेकचंद, हंसराज, सतीश कुमार, महिपाल सिंह ने चेतावनी दी जल्द तार नहीं जोड़ा गया तो इसके विरोध में धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें