फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत ने माल वाहनों से वसूली के लिए ठेका छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत ने आठ स्थानों पर दूसरे जनपद और राज्यों से आने वाले माल वाहनों के लिए ठेका छोड़ा है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर ने बताया कि जिला पंचायत ने माल वाहनों से वसूली के लिए ठेका छोड़ा है। इसमें भूसा, भूसी, मेली, बेगास, कबाड़, गत्ता, लोहा, खनन वाहनों से ठेकेदारों द्वारा वसूली की जाएगी। आठ जगह इसके लिए निर्धारित की। एएमए ने बताया कि गौरीपुर पुल के पास, भड़ल गांव, ककड़ीपुर चेक पोस्ट, डूंडाहेड़ा पुलिस चेक पोस्ट, बालैनी, बरनावा, रटौल, छपरौली-टांडा रोड स्थान को चिन्हित किया। इन जगहों से अलग अन्य किसी स्थान पर वाहनों से वसूली की तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। अवैध वसूली की शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें