फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री भूपेश चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाए। 24-24 मार्च को बड़ौत में होने वाले विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन होगा, जिसको कार्यकर्ता सफल बनाएंगे। प्रत्येक बूथ से दस युवा पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। सह प्रभारी गौरव, राष्ट्रीय प्रभारी विधि प्रकोष्ठ चारू प्रज्ञा ने सभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। युवा जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, डॉ. विनय त्यागी, प्रभात गुर्जर, सुधारस चौहान, आकाश बंसल, रणवीर गुर्जर, दीपक शर्मा, हरिकेश शर्मा, सौरभ कंसल, विकल शर्मा, शेर सिंह, आशीष त्यागी, गौरव यादव, कमल तोमर, विक्की दुहूण मौजूद रहे। वहीं युवा जिलाध्यक्ष ने कस्बा सराय निवासी सौरव कंसल को युवा जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें