फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने से क्षुब्ध शिक्षकों ने शनिवार को दूसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। उल्लेखनीय है कि जेवी कॉलेज को हाईस्कूल परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनाया । मूल्यांकन कार्य में 484 परीक्षक व 51 उपप्रधान परीक्षक नियुक्त किए और शुक्रवार की सुबह से मूल्यांकन कार्य शुरू होना था, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस से भी शिक्षकों की कहासुनी हुई थी। दूसरे दिन शनिवार को भी शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार रखा। शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर ने कहा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को कराने को लेकर सभी शिक्षक एक हैं। शिक्षकों का शोषण सहन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मांग पूरी न होने तक मूल्यांकन कार्य से बहिष्कार रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें