खेकड़ा (बागपत)।
दैनिक यात्री संघ के महासचिव एवं रालोद नेता धर्म सिंह ने क्षेत्रीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को पत्र लिखकर उदयपुर हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर रुकवाने की मांग की। सांसद ने मांग पत्र को रेल मंत्रालय भेजा। धर्मसिंह ने बताया कि मांग पत्र पर रेल विभाग के अधिकारियों की और से शीघ्र समस्या का निदान कराने का आश्वासन मिला है। उक्त ट्रेन शाहदरा से चलकर सीधे बड़ौत और शामली ही रुकती है।