बड़ौत (बागपत)। बागपत से लोकसभा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की धर्मपत्नी डॉ. अलका तोमर और प्रधान बालेश्वर त्यागी ने कोताना गांव में बृहस्पतिवार को उज्जवला योजना के तहत गांव में 200 व्यक्तियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। इस मौके पर अलका तोमर ने ग्रामीणों को सरकारी की योजनाओं की जानकारी भी दी। इस में कृष्ण, विनोद, पप्पू, राजवीर, दिनेश, हरवीर, महिपाल आदि रहे।