फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी और संस्कृत भाषा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें हिंदी व संस्कृत भाषा की प्रासंगिकता व समृद्धता पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह और डॉ. प्रताप चौधरी ने किया। संगोष्ठी में डॉ. निर्मला देवी ने हिंदी भाषा का उद्भव एवं विकास पर परिचर्चा की। उन्होंने हिंदी भाषा के भाषा वैज्ञानिक स्वरूप से हिंदी की संवैधानिक स्थिति की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि हिंदी एक समृद्ध भाषा है। डॉ. अलका रानी ने हिंदी और संस्कृत भाषा की प्रासंगिकता एवं समृद्धता पर प्रकाश डाला। व्याख्यान संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने प्रश्न पूछे। इसमें डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. उर्वेंद्र, डॉ. सतेेंद्र, अमित पांडेय, डॉ. गीता रानी, डॉ. नीलम राणा, डॉ. गीता रानी, रचना, अदिति, निखिल, अलीशा, रीनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें