बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल के निदेशक महक सिंह हुड्डा को एसआरएम विश्वविद्यालय सोनीपत हरियाणा में गुुरु द्रोणाचार्य अवार्ड -2019 से पुरस्कृत किया। प्रबंधक जयचंद दारोगा ने बताया स्कूल के निदेशक महक सिंह हुड्डा ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इसमें उप प्रधानाचार्य अमित तेवतिया, वरुण शर्मा, अरविंद धामा, अवधेश शर्मा, रविंद्र कुमार, सोनू शर्मा आदि रहे।