फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर निकलेगी बागपत के विकास की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत (बागपत)। सीडीओ पीसी जायसवाल ने 26 विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। गणतंत्र दिवस की झांकियों की जानकारी दी। निर्देश दिए कि विभाग झांकी निकालेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम निर्धारित है। यहां पर सभी 26 विभागों के अध्यक्ष अपनी-अपनी झांकियां ट्रैक्टर-ट्रॉली को सजाकर विकास भवन प्रांगण में प्रत्येक दशा में लगाकर तैयार करेंगे। यहीं से सभी झांकियां पुलिस परेड ग्राउंड में पहुंचेगी। परियोजना निदेशक, प्रतिसार निरीक्षक के निर्देशन में गणतंत्र दिवस में भाग लेंगे। इसके उपरांत सभी झांकियां विकास भवन से सिसाना, राष्ट्र वंदना चौक, बागपत बाजार, जिला पंचायत कार्यालय के सामने से होते हुए वापस विकास भवन पहुंचेगी। अपने स्थानों के लिए रवाना होंगे। सभी अपनी देखरेख में झांकियों को तैयार कराने के बाद पुलिस लाइन के लिए रवाना कराएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झांकियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें