बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में समारोह में शूटर अर्पित तोमर का खेलो इंडिया में चयन होने पर खुशी जताई और प्रमाणपत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को समारोह का शुभारंभ युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, हरेंद्र मुखिया व प्रधान रणधीर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि गांव के अर्पित तोमर वीर शाहमल रायफल क्लब के शूटर हैं। उनका पुणे में चल रहे खेलो इंडिया में 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ स्पर्धा में 600 में से 563 अंक हासिल करने पर चयन हुआ है। उन्हें ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पिता विनोद कुमार, माता बेबी चौधरी, भाई अंकित तोमर, मांगेराम तोमर, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सौरभ तोमर, हरेंद्र मुखिया, अंकित, मोहित, राहुल आदि रहे।