फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने निकायों को दिए मॉडल बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कार्यालय में 14वें वित्त आयोग की धनराशि से जनपद के नगर पालिका और नगर पंचायतों में कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों के अनुमोदन हेतु बैठक की। जिसमें क्षेत्रों में कराए जाने वाले कार्य और प्रस्तावों की प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई, सड़क निर्माण आदि बिंदुओं पर चर्चा की। डीएम ने सभी ईओ निर्देशित किया अपने-अपने नगर निकाय को मॉडल नगर निकाय बनाने का प्रयास करें। उसमें साफ सफाई और प्रकाश की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। पेंटिंग और बैठने की कुर्सी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिससे नगर निकाय चमका हुआ दिखाई दें। सभी ईओ और चेयरमैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें