बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने पिलाना ब्लॉक और पुठड़ गांव का निरीक्षण किया। ब्लॉक में गंदगी मिली।
मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने बताया कि पिलाना ब्लॉक और पुठड़ का निरीक्षण किया। यहां पर कई कमियां मिली। ब्लॉक परिसर में घास खड़ी थी, उन्हें हटाने के निर्देश दिए। भवन पर कार्यालय का नाम लिखवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। जर्जर आवासों को जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। 41 कार्योड्ड की जानकारी मांगी। पंजिका को दुरुस्त किया जाए। बीडीओ ने बताया जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा प्राक्कलनों की स्वीकृति विकास खंड को प्राप्त नहीं कराई जाती है, बल्कि सीधे ठेकेदारों को प्राप्त कराई जा रही है। सीडीओ ने इसे खेदजनक बताया। डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा। वित्तीय वर्ष में कराए कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। पुठड़ में नाला खुदाई एवं सफाई कार्य का निरीक्षण किया। नाले में डाली गई कटी खास को निकलवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त स्वंत रोजगार, डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ को निर्देशों का अनुपालन करते हुए 15 दिन में कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए।