बागपत। टीकरी कस्बे में टीकरी विकास समिति की बैठक मास्टर महेंद्र सिंह राठी के आवास पर हुई। ग्रामीणों ने कहा कि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के प्रयास से पशु चिकित्सालय स्वीकृत हो पाया है। सीएचसी के लिए भी विधायक ने सीएम से मिलकर प्रयास किए थे। सोमवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विधायक ने कस्बे में पशु चिकित्सालय स्वीकृत कराया है। मंगलवार को चिकित्सालय के भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। बैठक में संजीव कुमार, मास्टर महेंद्र सिंह राठी, प्रमोद राठी, ओमपाल राठी, नरेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, राम कुमार, आनंद उपस्थित रहे।