बड़ौत (बागपत)। सहारनपुर रोड स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र को बिना गलती निकाल दिए जाने पर परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि 14 अक्तूबर तक न्याय नहीं मिला तो वे 15 अक्तूबर को स्कूल के सामने धरने पर बैठेंगे। बावली के रहने वाले कंवर पाल तोमर का पुत्र यश तोमर दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। आरोप है कि उसे बिना गलती के 15 सितंबर को स्कूल से निकाल दिया। इससे माता पूनम तोमर मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। कार्रवाई न होने पर विवश होकर डीएम को लिखे पत्र में चेतावनी दी है कि यदि 14 अक्तूबर तक उन्हें न्याय नहीं मिला तो 15 अक्तूबर को स्कूल के सामने धरना देंगे।