बागपत। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनीष विश्वकर्मा का मीतली गांव में लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने जनता से झूठ बोला और आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसी के अच्छे दिन नहीं आए। भाजपा को हराने के लिये सभी दलितों, पिछड़ों, मुस्लिमों को एकजुट करने का आह्वान किया। मास्टर विनोद विश्वकर्मा, देवेंद्र, ओमप्रकाश, रूपचन्द, राशिद अली दर्जनों लोग शामिल रहे।