फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद भागवत कथा पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम प्रचार समिति के तत्वावधान मेें पंचवटी मंदिर के श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पंचवटी मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। इसमेें पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर महिलाएं चल रही थी। कथा स्थल पर कानपुर से आई स्तुति ने कहा कि भगवान सत्य है, वह प्रकाश की तरह है, निराकार है, लेकिन फिर भी उनके अस्तित्व को कोई नकार नहीं सकता। जिस प्रकार से झूठ, अंधकार और संसार की समस्त भोग्य वस्तुएं नश्वर है, लेकिन फिर भी मनुष्य बुद्धिमान और विवेकी होते हुए भी इसमेें लिप्त रहता है, मनुष्य चाहते हुए भी इनसे विरक्त नहीं रह पाता। इसमें कांता प्रसाद गुप्ता, आनंद वर्मा, सुनील अरोरा, देवी चंद, रामनिवास वर्मा, आदेश, योगेश, सुरेंद्र, सतेंद्र, महिपाल, गीता, सरोज, उमा, विमला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें