बिनौली (बागपत)। दसलक्षण पर्व के छठे दिन श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना कर उत्तम संयम धर्म को अंगीकार किया। पं. सुमित शाश्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने प्रात:काल जिनेंद्र अभिषेक, पंचपरमेष्ठी विधान, दोपहर में छह ढला की विशेष पूजा अर्चना कर उत्तम संयम धर्म को अंगीकार किया। पं. सुमित शाश्त्री ने कहा कि संयम मनुष्य का सबसे कीमती आभूषण है। विपरीत परिस्थितियों में संयम से कार्य करने वाला मनुष्य ही सफलता को प्राप्त करता है। शाम को मंदिर मंच पर अभिषेक शास्त्री के निर्देशन में भक्ति, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं भी हुई। इस दौरान मदनसेन, दीपक जैन, राकेश जैन, पप्पन जैन, गौरव जैन, नीरज जैन, सुभाष जैन, पीयूष जैन, छवि जैन, सीमा जैन, महक जैन, संजू जैन राखी जैन आदि रहे।