दोघट (बागपत)।
कस्बा टीकरी में पक्की चौपाल पर महावीर इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में दिल्ली से आए चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। 16 नेत्र रोगियों को आपरेशन के लिए चयनित किया। उन्हें दिल्ली ले जाकर मोतियाबिंद का आपरेशन किया जाएगा। शिविर में 450 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें खांसी, चर्म रोग, नजला, जुकाम, बुखार के मरीज आए। उन्हें दवा दी। इसमें डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. संदीप राठी, डॉ. वंश राठी, डॉ. मुकेश आर्य, कंचन, डोली, राखी, गोविंद, राहुल शर्मा, शिवकुमार राठी, सौरव राठी, चौधरी घसीटू सिंह, नितिन राठी, अजय, विपिन, रमेश आदि रहे।