बड़ौत (बागपत)। असारा गांव में ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया और सफाई कर्मचारियों के गांव मेें न आने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि गांव मेें न तो पानी निकासी की उचित व्यवस्था है और न ही सफाई की। सफाई कर्मचारियों के गांव में न आने के कारण गांव में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, वहीं पानी निकासी नहीं होने से जल भराव की समस्या बनी हुई है। इसके चलते गांव में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। मेहरबान, इंतजार, जरीफ, शौकीन, यामीन, आरिफ, इमरान, आसिफ आदि मौजूद रहे।