फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंछाड-दादरी मार्ग की हालत जर्जर, क्षेत्रवासियों ने पनपता जा रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रंछाड़-दादरी मार्ग की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रवासियों ने रंछाड़ गांव में प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की। बुधवार को सिरसली, रंछाड़, बामनौली, जिवाना, कंडेरा आदि गांव के काफी संख्या मेें लोग रंछाड़ गांव में एकत्र हुए और रंछाड़-दादरी मार्ग की जर्जर हालत को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा रंछाड़-दादरी क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन मार्ग की जर्जर हालत को लेकर अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविन्द्र हट्टी का कहना था कि आगामी कुछ माह में गन्ना सीजन शुरू होने वाला है। गन्ना छिलाई करने के बाद किसानों को गन्ना क्रय केंद्रों पर इसी मार्ग से गन्ने की ढुलाई करनी पड़ेगी, यदि इसको जल्द ठीक नहीं कराया गया तो किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में ऋषिपाल, ओमपाल, जगवीर, ओमवीर, जयवीर, कृष्णपाल, प्रेमपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें