टीकरी में यज्ञ कराया
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में वेद प्रचार यात्रा के तहत पांचवें यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने आहुतियां प्रदान कीं।
अशोक प्रबोध ने कहा कि ईश्वर निराकार है तथा अपने वैश्वानर स्वरूप द्वारा विश्व का निर्माण कर उसके कण-कण में समाया हुआ है। महाभारत के बाद सत्य वेदार्थ और संस्कृत का अतिह्रास हुआ। विद्वानों ने ज्ञान की कमी और स्वार्थ के कारण जनता को भ्रम में डाला। उन्होंने कहा कि सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक पढ़कर स्वार्थी और पाखंडी लोगों के चंगुल से बचा जा सकता है। टीकरी में मांगेराम आर्य ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रीपाल आर्य, सविता आर्या द्वारा भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर विजय सिंह राठी, रण सिंह, धर्मपाल चेयरमैन, पप्पू राणा, यशवीर, विक्रम सिंह, रामछैल आदि उपस्थित रहे। सायं काल भड़ल गांव में देवेंद्र आर्य के आवास पर कार्यक्रम हुआ।